October 29, 2015

Agile Kids - Hindi version is out! - एजाइल किड्स मेरा बॉस िौन है?

यह पुस्तक आपके दैनिक कार्यों को करने व पारिवारिक संवाद को बेहतर बनाने के लिए एक व्यावहारिक तरीका बताती है| “एजाइल किड्स” सभी मॉडर्न पारिवारिक ज़रूरतों के लिए है| यह माता-पिता व बच्चे, जो अपने अभिभावकों का उनकी ओर ध्यान चाहते हैं, दोनों के ही लिए बहुत लाभदायक है| बच्चों के विकास का एक महत्वपूर्ण भाग है उनकी चुनाव करने, स्वतंत्रता रहने व उनके जीवन में जो भी घटित होता है उस पर नियंत्रण करने की उनकी योग्यता| माता-पिता को भी उनकी इस आज़ादी को प्रोत्साहित करने की ज़रूरत होती है|
“एजाइल किड्स” आपको व्यावहारिक गतिविधियों के एक संग्रह के माध्यम से यह दर्शाएगी कि आप अपने अभिभावकीय अधिकारों को छोड़े बिना ही कैसे अपने बच्चों को सशक्त और सक्षम बना सकते हैं| प्रत्येक अध्याय आपको स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराता है, जिसे आप पढ़ने के साथ-साथ अमल में भी ला सकते हैं| इस पुस्तक में वर्णन की गई पद्धतियाँ बच्चों को वैल्यूज़ (पारिवारिक मूल्य) और दूसरों का सम्मान करना सिखाने में बहुत प्रभावशाली हैं|
“एजाइल किड्स” अंग्रेज़ी के अलावा हिब्रू, स्पेनिश, इटालियन व हिंदी भाषा में भी अनुवादित की जा चुकी है और इसका रूसी भाषा में अनुवाद चल रहा है|





No comments:

Post a Comment